आज दिनांक 5 जून को आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के साथ राज्य कर विभाग आगरा खंड 5 द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी ने दावा व्यापार से संबंधित विषयों पर विभाग के साथ परिचर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित संयुक्त आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारियों का देश के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। उनके दिए कर से देश प्रदेश का विकास हो रहा है इसी लिए विभाग व्यापारियों के बीच आया है कि उनकी समस्या का उन्हीं के बीच निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सीधे अधिकारियों से संवाद बनाना चाहिए। उपयुक्त खंड 5 मृत्युंजय सिंह ने व्यापारियो को ई वे बिल , इनवॉयस , क्रेडिट नोट के बारे में बताया। साथ ही बताया कि व्यापारी अपना मोबाइल नंबर और ईमेल अपने रजिस्ट्रेशन में अपडेट रखे। इससे वे समय से नोटिस का जवाब देकर पेनल्टी से बच सकते है। सहायक आयुक्त सांची रस्तोगी ने पंजीयन, दावा व्यापार एवं जीएसटी 2.0 सुधारो के बारे में अवगत कराया। राज्य कर अधिकारी चंद्रशेखर ने व्यापारियो को समाधान योजना और अन्य लाभ बताए। कार्यक्रम में व्यापारियों के सवालों का जवाब देकर उपयुक्त मृत्युंजय सिंह ने उनकी जिज्ञासा को शांत किया।





