फतेहाबाद।फतेहाबाद के पठान मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय आरिश खान के शिकोहाबाद क्षेत्र की छीछामई नहर में डूबने की आशंका है लापता युवक की तलाश लगातार जारी है।जानकारी के अनुसार, आरिश खान अपने मामा के घर शिकोहाबाद आए हुए थे। बताया जा रहा है कि वह अपने ममेरे भाई के साथ वाटर पार्क जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बालाजी मंदिर के पास स्थित छीछामई नहर पर दोनों रुक गए। इसी दौरान रील बनाने के दौरान आरिश ने नहर में छलांग लगा दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहर में पानी का बहाव काफी तेज था। छलांग लगाने के बाद आरिश गहरे पानी में समा गया और कुछ ही क्षणों में लापता हो गया ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।उधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में युवक की तलाश कर रही है।इस घटना से फतेहाबाद और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
संवाददाता: कसिम मलिक





