आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मारकर 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने नगला जस्सा स्थित एक खाली मकान में दबिश दी, जहां हार-जीत की बाजी लगाई जा रही थी।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 104 ताश के पत्ते, 13 मोबाइल फोन और फड़ से 40,100 रुपये की नगद राशि बरामद की।पुलिस जांच में सामने आया कि इस जुए के अड्डे का संचालन कुलवंत उर्फ सरकार और मान सिंह उर्फ नकुला मिलकर कर रहे थे। हालांकि दोनों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश जारी है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार जुआरियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।





