जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य शुरू हो चुका है। जिला प्रशासन ने कल रविवार को जनपद भर में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मनीष बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर मकानों को नंबर देंगे और आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।
रविवार को आमतौर पर अधिकतर लोग घरों में मौजूद रहते हैं, इसी को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि मकान सूचीकरण का कार्य अधिक प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
गौरतलब है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण की शुरुआत आगरा के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक और हेरिटेज स्थलों जैसे ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी की सूचीकरण प्रक्रिया से की गई थी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे विकास योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक आंकड़े प्राप्त होते हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और अधिकारियों का सहयोग करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
बताया गया है कि इस महत्वपूर्ण अभियान में 10 हजार से अधिक प्रगणक, सुपरवाइजर और अन्य कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है
है।जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मनीष बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर मकानों को नंबर देंगे और आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।रविवार को आमतौर पर अधिकतर लोग घरों में मौजूद रहते हैं, इसी को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि मकान सूचीकरण का कार्य अधिक प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।गौरतलब है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण की शुरुआत आगरा के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक और हेरिटेज स्थलों जैसे ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी की सूचीकरण प्रक्रिया से की गई थी।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे विकास योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक आंकड़े प्राप्त होते हैं।उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और अधिकारियों का सहयोग करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराएं।बताया गया है कि इस महत्वपूर्ण अभियान में 10 हजार से अधिक प्रगणक, सुपरवाइजर और अन्य कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है




