सरला बाग जैन मंदिर में 108 कलशों से हुआ भगवान आदिनाथ का महाभिषेक

आगरा। सरला बाग, दयालबाग स्थित जैन मंदिर में 29 अक्टूबर को आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर महाराज संघ के सानिध्य में सकल जैन समाज द्वारा..

आगरा। सरला बाग, दयालबाग स्थित जैन मंदिर में 29 अक्टूबर को आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर महाराज संघ के सानिध्य में सकल जैन समाज द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंद्र बनकर श्रद्धालुओं ने 108 कलशों से श्री 1008 आदिनाथ भगवान का महाभिषेक किया। इसके पश्चात आचार्य श्री के मुखारविंद से शांतिधारा संपन्न हुई।शांतिधारा करने का सौभाग्य अध्यक्ष राहुलेन्द्र चंद्र जैन एवं सुनीता जैन तथा पूर्व उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन एवं निकलेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। महाराज श्री की आहारचर्या राजेश जैन, राहुल जैन और अमित जैन सहित सकल समाज के सहयोग से संपन्न हुई।इस दौरान आचार्य श्री ने अपने प्रवचनों में दान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दान से समाज में सेवा और परोपकार की भावना विकसित होती है। उन्होंने निर्माणाधीन संत निवास को सकल समाज के सहयोग से भव्य रूप देने का आह्वान किया।दोपहर 3 बजे आचार्य श्री का विहार एमडी जैन मंदिर, हरीपर्वत के लिए हुआ। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष राहुलेन्द्र चंद्र जैन, महामंत्री महेश चंद्र जैन, उपाध्यक्ष पवन जैन एवं कोषाध्यक्ष मनीष जैन लवली ने आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त जैन समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।प्रचार मंत्री सुबोध कुमार जैन ने उक्त जानकारी दी।

संवाददाता: अमन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports