आगरा। पोइया घाट, दयालबाग से पोइया गांव तक पीपा पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के प्रयासों से इस परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।
इसी क्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने प्रस्तावित पीपा पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस पुल के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी और उन्हें लंबा रास्ता तय करने से राहत मिलेगी।
पीपा पुल बनने से लोगों के समय और ईंधन की बचत होगी। साथ ही, क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होने से स्थानीय नागरिकों को दैनिक गतिविधियों में भी सहूलियत मिलेगी।
यह परियोजना क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आवागमन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुल के निर्माण से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
संवाददाता: राम माहौर






