आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा निर्णय लिया है। 23 अक्टूबर को हुए मतदान के दौरान तीन मतदेय स्थलों पर हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया गया है। इन तीनों बूथों पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को पुनर्मतदान कराया जाएगा।आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन के आयुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री नगेंद्र प्रताप के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा।इन तीन बूथों पर होगा पुनर्मतदान:मतदेय स्थल संख्या-20: तहसील परिसर खेरागढ़, कक्ष संख्या-01।मतदेय स्थल संख्या-21: क्षेत्र पंचायत कार्यालय सैंया, कक्ष संख्या-01।मतदेय स्थल संख्या-26: क्षेत्र पंचायत कार्यालय फतेहाबाद, कक्ष संख्या-01।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जनपद आगरा के इन तीनों मतदेय स्थलों पर पुनर्मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।





