फतेहाबाद। संविधान, लोकतंत्र और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेता एवं 93 विधानसभा फतेहाबाद, आगरा के राजेश कुमार शर्मा को पुलिस ने फतेहाबाद बाईपास के पास रोक लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें फतेहाबाद थाने ले गई, जहां उन्हें नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आई है।राजेश कुमार शर्मा के साथ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे उनके समर्थकों को भी पुलिस थाने ले गई। थाने में जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद गुर्जर, राकेश शर्मा, शिवम दीक्षित, जीतू सविता, अरसद खान, रशीद खान, सुनील शर्मा रामहेत और रामेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और कार्यक्रम में शामिल होने का अधिकार सभी को है।कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग की है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
संवाददाता: कासिम मलिक





