आगरा। ताजगंज की ऐतिहासिक एवं पारंपरिक श्रीराम बरात के अंतर्गत इस वर्ष जनकपुरी महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 9 और 10 अक्टूबर 2026 को शिवमंगलम गार्डन, भूपुरा में किया जाएगा। आयोजन को लेकर बुधवार को बालाजी गार्डन, भूपुरा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी निर्मल गुप्ता एवं सचिव जयपाल चौधरी ने बताया कि ताजगंज से निकलने वाली श्रीराम बरात की परंपरा पिछले 69 वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत प्रतिवर्ष जनकपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है।उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे से सीताजी के डोले का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद रात 10 बजे से कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में भजन संध्या, सुंदर झांकियां एवं विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।10 अक्टूबर को राम-सीता स्वरूपों की आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही तुलसी-सालिग्राम विवाह का आयोजन भी किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जनक साहूकार, उपाध्यक्ष पवन चौधरी, राकेश चौधरी, जयपाल चौधरी, लवकुश चौधरी, रवि माहौर, सोनू फौजदार, सहित जनकपुरी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
संवाददाता: राम माहौर





