आगरा। श्रीराम बारात शोभायात्रा-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट आगरा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की। पुलिस आयुक्त आगरा श्री दीपक कुमार ने अपर पुलिस आयुक्त श्री सचिन्द्र पटेल एवं जिलाधिकारी आगरा के साथ शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को शोभायात्रा के दौरान आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार एवं अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीराम बारात शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आगरा, जनप्रतिनिधिगण तथा श्रीराम बारात कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर निगरानी, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए। पुलिस अधिकारियों ने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।






