श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 500 श्रमिकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

आगरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नुनिहाई औद्योगिक आस्थान स्थित आगरा फैक्ट्री ऑनर्स एसोसिएशन के सभागार में तीन दिवसीय श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर..

आगरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नुनिहाई औद्योगिक आस्थान स्थित आगरा फैक्ट्री ऑनर्स एसोसिएशन के सभागार में तीन दिवसीय श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने फीता काटकर किया। शिविर का आयोजन 6 से 8 अक्टूबर तक किया जा रहा है।शिविर के पहले दिन करीब 500 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम ने श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी आगरा तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के चिकित्सा अधीक्षक के निर्देशन में किया जा रहा है।इस अवसर पर विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने कहा कि श्रमिक देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रमिक स्वस्थ रहेगा तो उसका परिवार और कार्यस्थल भी स्वस्थ रहेगा।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ आयुष्मान योजना, ई-श्रम कार्ड, छात्रवृत्ति, मातृत्व हितलाभ और चिकित्सा सहायता जैसी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र श्रमिक तक पहुंचना चाहिए।शिविर में श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले हितलाभ का वितरण भी विधायक द्वारा किया गया।सहायक श्रमायुक्त शगुन ओमर ने बताया कि श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 6 से 8 अक्टूबर तक श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने तथा श्रम विभाग में पंजीकरण कराने की अपील की।कार्यक्रम में सहायक कारखाना निदेशक टीना भाटिया, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी एस.के. सिन्हा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports