राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महोदय श्री संजय कुमार मलिक जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया गया रवाना राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को, सुलह-समझौते से त्वरित और अंतिम न्याय का अवसर**लोक अदालत में पाएँ सरल, सस्ता और सुलभ न्याय, आपसी समझौते से खत्म करें वर्षों पुराने मामले**न्यायालय शुल्क शून्य, समाधान पूर्ण— आइए लोक अदालत में**लंबित वादों का त्वरित निस्तारण, भाईचारे का होगा विस्तार, राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय पाने का स्वर्णिम अवसर*आगरा. 07.05.2026/आज राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महोदय श्री संजय कुमार मलिक के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को आगामी दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यह प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व, लाभ एवं इसमें निस्तारित किए जाने वाले वादों के संबंध में आमजन को जानकारी प्रदान करेगा। वाहन के माध्यम से ध्वनि प्रसारण एवं प्रचार सामग्री के जरिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने हेतु प्रेरित किया जाएगा।इस अवसर पर बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वसूली, विद्युत बिल, पानी बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम, राजस्व एवं अन्य सुलह योग्य वादों का त्वरित एवं सरल निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से समय एवं धन दोनों की बचत होती है तथा निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होता है।जनपदवासियों से अपील की गई कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं।इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




