सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने रंगों से उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’, विकासखंड स्तर पर हुई चित्रकला प्रतियोगिताएं

आगरा, 21 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद आगरा के विभिन्न विकासखंडों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जन-जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का..

आगरा, 21 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद आगरा के विभिन्न विकासखंडों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जन-जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न विकासखंडों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विकासखंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विकासखंड सैंया में बीआरसी प्रांगण में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में करीब 450 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खैरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनकी बनाई पेंटिंग्स का अवलोकन किया और बच्चों से उनके चित्रों के पीछे की सोच एवं कल्पना के बारे में जानकारी ली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विकासखंड खन्दौली में उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. आशीष शर्मा एडवोकेट ने विद्यार्थियों की पेंटिंग्स का अवलोकन किया और उनसे संवाद कर उनके सपनों एवं विचारों को जाना। प्रतियोगिता में परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के करीब 630 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विकासखंड खेरागढ़ में माधवी अग्रसेन विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में 76 परिषदीय और 26 निजी विद्यालयों के करीब 450 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपनी कल्पनाओं, आकांक्षाओं और देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा।
विकासखंड बाह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनके चित्रों के माध्यम से व्यक्त विचारों को जाना। विधायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन चित्रकला प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक सरोकार, स्वच्छता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही बच्चों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को रचनात्मक माध्यम से व्यक्त करने का अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से अभियान को व्यापक जनभागीदारी मिली। जिला स्वच्छता कार्यालय, आगरा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यालयों, विद्यार्थियों और समुदाय को स्वच्छता, जन-जागरूकता तथा सकारात्मक सामाजिक सहभागिता से जोड़ने के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports