आगरा, 19 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा’ के अंतर्गत शनिवार को आगरा कॉलेज में 15 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
आगरा कॉलेज में गंगाधर शास्त्री हॉल के निकट सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे सहित जनपद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न स्टॉल और फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी ली।
केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा’ के अंतर्गत लगाई गई यह प्रदर्शनी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा में विकास, जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में रोजगार, आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, स्वरोजगार, एमएसएमई, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना है।
रोजगार से लेकर किसान कल्याण तक योजनाओं की जानकारी
प्रदर्शनी में युवाओं को रोजगार एवं सरकारी नौकरी, कानून-व्यवस्था, एमएसएमई इकाइयों के विस्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है।
इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि क्षेत्र, गन्ना, चीनी, एथेनॉल, आम, दूध, आलू, मटर, गेहूं, शहद सहित विभिन्न कृषि उत्पादों से जुड़ी उपलब्धियों को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।
महिला सशक्तिकरण और बेटियों से जुड़ी योजनाएं भी शामिल
प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को भी प्रमुखता दी गई है। इसमें वन स्टॉप सेंटर, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला श्रम बल भागीदारी सहित महिलाओं एवं बेटियों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है।
इसके अलावा स्वास्थ्य सखियों, ओडीओपी के माध्यम से विपणन सहायता, कॉमन फैसिलिटी सेंटर और स्वयं सहायता समूहों से संबंधित उपलब्धियों को भी फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
कृषि क्षेत्र में तकनीक और डिजिटल सुविधाओं पर जोर
कृषि से संबंधित प्रदर्शनी में खेतों में ड्रोन के उपयोग पर मिलने वाले अनुदान, प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंपों की स्थापना एवं किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी, कृषि यंत्रों की उपलब्धता, मंडियों के आधुनिकीकरण तथा ई-श्रम और ई-नाम जैसी डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी गई है।
पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत की भी झलक
प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की उपलब्धियों को भी स्थान दिया गया है। काशी, अयोध्या और प्रयागराज सहित प्रदेश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत तथा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की गई है।
महापुरुषों के सम्मान और जनकल्याण से संबंधित योजनाओं में डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास योजना, सरदार पटेल जनपदीय आर्थिक क्षेत्र योजना, महाराणा प्रताप स्मृति छावनी छात्र योजना, अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय योजना और चौधरी चरण सिंह सिटी पार्क योजना से जुड़े फ्लेक्स भी लगाए गए हैं।
स्वच्छता, स्वास्थ्य और स्वरोजगार की उपलब्धियां भी प्रदर्शित
सेवा संकल्प अभियान के तहत आगरा कॉलेज में 15 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित

प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण, निःशुल्क इलाज, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, डीबीटी के माध्यम से अनुदान भुगतान, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है।
केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉल और फ्लेक्स का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।
कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, महेश शर्मा, निधि शर्मा, नवीन गौतम, पार्षद गौरव शर्मा, आगरा कॉलेज के प्रिंसिपल सी.के. गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय, आगरा द्वारा प्रसारित।
केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉल और फ्लेक्स का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, महेश शर्मा, निधि शर्मा, नवीन गौतम, पार्षद गौरव शर्मा, आगरा कॉलेज के प्रिंसिपल सी.के. गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।