आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में थाना पर्यटन पुलिस द्वारा ताजमहल एवं आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में 15 सितंबर 2026 को थाना पर्यटन पुलिस टीम ने ताजमहल के आसपास लपकों, हॉकरों एवं अवैध गाइड के रूप में सक्रिय होकर पर्यटकों को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने कुल 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, ये लोग पर्यटकों को परेशान करने तथा उन्हें अपनी सेवाएं लेने के लिए प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे।गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। थाना पर्यटन पुलिस द्वारा पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षित एवं सुगम वातावरण बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।





