फतेहाबाद के ग्राम सवोरा में जन शिक्षण संस्थान ने मनाया हिंदी दिवस,भाषा के विस्तार पर दिया जोर

फतेहाबाद (आगरा), 14 सितम्बर 2026:जन शिक्षण संस्थान, आगरा के तत्वावधान में आज ग्राम सवेरा, फतेहाबाद में ‘हिंदी दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में..

फतेहाबाद (आगरा), 14 सितम्बर 2026:जन शिक्षण संस्थान, आगरा के तत्वावधान में आज ग्राम सवेरा, फतेहाबाद में ‘हिंदी दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और शिक्षार्थियों को अपनी मातृभाषा के प्रति जागरूक करने के साथ दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक उपयोग का संकल्प दिलाया गया।संस्थान के निदेशक कमल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान समय में हिंदी के पिछड़ने के मूल कारणों पर गंभीर चर्चा करते हुए कहा कि अपनी ही भाषा के प्रति हीनभावना और विदेशी भाषाओं का अंधानुकरण इसका मुख्य कारण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक पहचान और विकास उसकी निज भाषा से ही संभव है, इसलिए हमें गर्व के साथ रोजमर्रा के कामकाज में हिंदी को अपनाना होगा।प्रशिक्षक रूबी चौहान ने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी बोलचाल और पत्राचार में सरल व शुद्ध हिंदी का प्रयोग बढ़ाने की सलाह दी।कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े कई कार्यकर्ता, प्रशिक्षार्थी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अपने दैनिक जीवन और सामाजिक व्यवहार में हिंदी भाषा के सम्मान व प्रसार का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed