आगरा, 10 सितंबर 2026। बाह विधानसभा क्षेत्र की विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भदावर ने गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान बाह विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।भेंटवार्ता के दौरान विधायक रानी पक्षालिका सिंह और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली बटेश्वर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बटेश्वर धाम सहित बाह विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। क्षेत्र में सड़क, धार्मिक पर्यटन, जनसुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को लेकर शासन स्तर से मिल रहे सहयोग से स्थानीय लोगों को लाभ पहुंच रहा है।विधायक एवं पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए शासन स्तर से मिल रहे सहयोग, मार्गदर्शन और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।





