BRICS देशों के चीफ जस्टिस सहित 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल और लाल किला का किया दीदार

आगरा, 6 सितंबर 2026। भारत की अध्यक्षता में 4 से 6 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित BRICS Chief Justices’ Forum में BRICS और..

आगरा, 6 सितंबर 2026। भारत की अध्यक्षता में 4 से 6 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित BRICS Chief Justices’ Forum में BRICS और सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों एवं वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन की मेजबानी भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की गई।फोरम में शामिल BRICS समूह के सहभागी देशों रूस, बोलीविया, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया सहित अन्य देशों के 65 सदस्यीय न्यायिक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को आगरा पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और ऐतिहासिक लाल किला का अवलोकन किया।प्रतिनिधिमंडल में रूसी संघ के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मा. श्री इगोर क्रासनोव, बोलीविया के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रोमेर साउसेडो गोमेज़ तथा मिस्र के मा. बूलस फहमी इस्कंदर बूलस सहित विभिन्न देशों के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी शामिल रहे।विदेशी न्यायिक अतिथियों ने ताजमहल की स्थापत्य कला और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने आगरा के ऐतिहासिक लाल किले का भी भ्रमण किया।प्रशासन ने किए व्यापक इंतजामभारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में आगरा जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनिधिमंडल के आगमन और भ्रमण को लेकर सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल की व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल के निर्देश पर संबंधित विभागों ने सुरक्षा, पायलट-एस्कॉर्ट, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कीं।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेशी अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण को गरिमामय एवं सुचारु रूप से संपन्न कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed