आगरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के सचिव के निर्देशन में बालूनी पब्लिक स्कूल एंड कॉम्पिटिशन, खासपुर, दयालबाग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकार एवं कर्तव्यों, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार तथा महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी विधिक समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अरुण दीक्षित ने विद्यार्थियों को आवश्यक कानूनी जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. सौम्यथ, डॉ. पूजा कुलश्रेष्ठ और डॉ. ममता ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभाव, मानसिक स्वास्थ्य और टेली-मानस सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य एवं कानूनी सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री विनीत बालूनी, प्रधानाचार्या श्रीमती अमृता यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने विधिक जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा का आभार व्यक्त किया।





