आगरा मंडल में राजस्व वसूली और लंबित वादों पर मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सख्त 5 साल पुराने मामलों के तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

आगरा मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के लघु सभागार में मंडल स्तरीय कर-करेत्तर कार्यों एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की..

आगरा मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के लघु सभागार में मंडल स्तरीय कर-करेत्तर कार्यों एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपदों में राजस्व वसूली की प्रगति तथा विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति की समीक्षा की गई।वाणिज्य कर में फिरोजाबाद और मैनपुरी की मासिक वसूली प्रगति कम पाई गई। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन में मैनपुरी को छोड़कर अन्य जिले लक्ष्य से पीछे रहे। आबकारी मद में आगरा, विद्युत मद में मैनपुरी तथा खनिज मद में चारों जनपदों की वसूली लक्ष्य से कम रही। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की वसूली लक्ष्य से पीछे है, वे विशेष सक्रियता के साथ कार्य करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाएं।विधिक माप में कम वसूली पर प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। मुख्य देय में चारों जनपदों द्वारा पूर्ण लक्ष्य प्राप्त करने पर संतोष व्यक्त किया गया, जबकि विविध देय में आगरा को मासिक लक्ष्य की पूर्ण प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने डीवीवीएनएल के अधिशासी अभियंता को विद्युत आपूर्ति से संबंधित सेवाओं में सुधार लाने के भी निर्देश दिए।नए करदाताओं के पंजीकरण की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा कर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।इसके बाद राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा की गई। धारा 24 के तहत आगरा में पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित आठ वादों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। पैमाइश विवादों के मामलों में रोवर तकनीक के माध्यम से पैमाइश कराने तथा इसकी प्रगति की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।धारा 34, 67, 80 और 116 सहित विभिन्न धाराओं के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने चारों जनपदों के राजस्व न्यायालयों में लंबित सभी प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण करने को कहा गया।बैठक में जनपदवार पांच सबसे बेहतर और पांच सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली तहसीलों की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने खराब प्रदर्शन वाली तहसीलों को अपने स्तर पर समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निस्तारण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन श्री राजेश कुमार, आगरा के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री संदीप कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्री अजय एन सिंह, मथुरा के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री पंकज कुमार वर्मा, मैनपुरी की अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती श्यामलता आनंद, फिरोजाबाद की अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती कल्पना जायसवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अरविंद द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed