आगरा-फिरोजाबाद हाईवे यानी NH-19 पर एत्मादपुर क्षेत्र के भागूपुर पुल के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। पलटने के कुछ ही देर बाद कार में भीषण आग लग गई।हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे, जो कार के अंदर फंस गए थे। इसी दौरान गश्त कर रहे उप निरीक्षक अवनीश अग्निहोत्री और रिक्रूट आरक्षी सोनू सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए जलती हुई कार का शीशा तोड़ा और तीनों युवकों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं अग्निशमन पुलिस की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया गया और हाईवे पर यातायात को सुचारू कराया गया।समय रहते आगरा पुलिस की तत्परता और साहसिक कार्रवाई से तीनों युवकों की जान बच गई। पुलिसकर्मियों की इस बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है।
। संवाददाता: अमन सिंह





