शिक्षक दिवस पर 100 शिक्षकों का सम्मान आगरा डीएम मनीष बंसल ने बढ़ाया हौसला

आगरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संजय प्लेस स्थित कार्यक्रम में जनपद..

आगरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संजय प्लेस स्थित कार्यक्रम में जनपद के सर्वाधिक नामांकन और उपस्थिति वाले परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर जनपद के 100 शिक्षकों को पटका पहनाकर, प्रशस्ति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बनाई गई आकर्षक रंगोली की भी जिलाधिकारी ने सराहना की।शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा विद्यालयों में वातावरण, सुविधाओं और कार्यप्रणाली में लगातार सकारात्मक बदलाव आया है। स्कूलों में बेहतर संसाधन, तकनीक और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के लिए इससे बड़ी उपलब्धि कुछ नहीं हो सकती कि उसके मार्गदर्शन में पढ़ा बच्चा जीवन में सफलता हासिल करे और अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक को दे।डीएम ने कहा कि आगरा के विद्यालय और शिक्षक आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएं, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। नवीन तकनीक, नवाचार और समर्पण के साथ शिक्षा को और प्रभावी बनाया जा सकता है।वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने जिले में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के रिनोवेशन, पीएम श्री विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने और विद्यालयों में फर्नीचर की जरूरत को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का कार्य किया जा रहा है।समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की सराहना की गई। सम्मानित शिक्षकों ने विद्यार्थियों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

संवाददाता: अमन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed