साइबर साइबर सेल और हरीपर्वत पुलिस ने एक बड़े लैपटॉप ठगी गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी कंपनी बनाकर महंगे लैपटॉप मंगवाते थे और फिर भुगतान किए बिना फरार हो जाते थे। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के पुराने बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए चारों शातिरों को गिरफ्तार किया।आरोपियों के कब्जे से 38 लैपटॉप और 74 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि संजय प्लेस स्थित एम्पायर कंप्यूटर सर्विसेज से 25 डेल लैपटॉप ठगे गए थे।गैंग में शामिल महिला ने खुद को “Amadeus IT Groups” की कर्मचारी बताकर लैपटॉप का ऑर्डर दिया था। डिलीवरी मिलने के बाद आरोपियों ने भुगतान रोक दिया और अपने मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गए।पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी इन लैपटॉप को राह चलते लोगों को कम कीमत पर बेच देते थे। बरामद लैपटॉप में डेल, एचपी और लेनोवो जैसी कंपनियों के महंगे सिस्टम शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक, महिला आरोपी और गैंग का मास्टरमाइंड पहले भी नागपुर में जेल जा चुके हैं। इस कार्रवाई में करीब साढ़े छह लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है, जबकि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।




