नगेन्द्र प्रताप जी की अध्यक्षता में 55वीं संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई संपन्न

नगेन्द्र प्रताप जी की अध्यक्षता में 55वीं संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई संपन्न आगरा. 28.04.2026. मण्डलायुक्त महोदय श्री नगेन्द्र प्रताप जी की अध्यक्षता में..

नगेन्द्र प्रताप जी की अध्यक्षता में 55वीं संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई संपन्न

आगरा. 28.04.2026. मण्डलायुक्त महोदय श्री नगेन्द्र प्रताप जी की अध्यक्षता में 55वीं संभागीय परिवहन प्राधिकरण, आगरा की बैठक लघु सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम मंडलायुक्त महोदय द्वारा प्राधिकरण की विगत बैठक में लिए गए निर्णय पर की गई कार्यवाही का अवलोकन किया गया।विगत 03 माह में आगरा मंडल में जारी नए परमिट, परमिट नवीनीकरण, वाहन प्रतिस्थापन, परमिट निरस्तीकरण आदि का विवरण प्रस्तुत किया गया जिसमें बताया गया कि जनपद आगरा में विभिन्न श्रेणी के वाहनों के नये जारी परमिटों की संख्या 627, परमिट नवीनीकरण 139, तथा विभिन्न कारणों से परमिट निरस्तीकरण 390 हैं। फिरोजाबाद में नए जारी परमिट 511, परमिट नवीनीकरण 19 व परमिट निरस्तीकरण 410 हैं। मथुरा में नए जारी परमिट 589, नवीनीकरण 46 तथा 333 परमिट निरस्तीकरण और मैनपुरी में नए परमिट 376, परमिट नवीनीकरण 10, एवं 217 परमिट निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। उ0प्र0 शासन परिवहन अनुभाग-4 की अधिसूचना दिनांक 09/04/2026 को अंगीकृत किए जाने पर स्वीकृति प्रदान की गयी। इसमें नियम 84 का संशोधन करते हुए यदि कोई परमिट धारक अपने यान का उपयोग परमिट विधिमान्यता की अवधि के भीतर किसी अवधि के लिए नहीं करना चाहता है तो वह नियम 125 में विहित फीस के साथ प्रपत्र ऑनलाइन आवेदन करेगा। सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण, आगरा द्वारा निर्गत स्कूली वाहनों के परमिटों का अन्य सम्भाग में उपयोग तथा आगरा सम्भाग के समीपवर्ती सम्भागों द्वारा निर्गत स्कूली वाहनों के परमिटों का आगरा सम्भाग में उपयोग किए जाने के प्रस्ताव को महोदय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। आगरा सम्भाग में फिटनेस समाप्त स्कूल बसों के परमिट निलम्बन/निरस्तीकरण किए जाने लेकर भी मंडलायुक्त ने जानकारी ली । ऐसे कई स्कूल वाहन हैं जिनके स्वामियों/स्कूल प्रबन्धकों द्वारा निर्धारित समयावधि में वैध फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। आगरा सम्भाग में ऐसे वाहनों की संख्या 94 है। महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि जिन स्कूल वाहनों की फिटनेस समाप्त हुए 6 माह से अधिक हो चुके हैं, उन वाहनों के परमिट 90 दिनों के लिए निलंबन किए जाएं। वहीं आगरा सम्भाग में बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान की निजी सेवा यान (स्कूल बस) का संचालन किया जा रहा है जिनकी फिटनेस और परमिट दोनों समाप्त हो चुकी हैं। प्रदेशव्यापी अभियान के दौरान उन्हें नोटिस भी जारी किए गये हैं। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि ऐसे स्कूल वाहन जिनकी फिटनेस समाप्त हुए 3 वर्ष से अधिक हो चुके हैं उनके परमिट निरस्त किए जाएं तथा 3 वर्ष की अवधि से कम फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के स्वामी/स्कूल प्रबन्धकों को कड़े नोटिस जारी किए जाएं। बैठक में जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी, उप परिवहन आयुक्त श्रीमती विदिशा सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) आगरा श्री अरुण कुमार, आरटीओ प्रवर्तन श्री अखिल द्विवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज श्री बी पी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।……………….जिला सूचना कार्यालय आगरा द्वारा प्रसारित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed