आगरा के पॉश इलाके कमला नगर की कर्मयोगी रोड पर सड़क धंसने से करीब 5 फुट चौड़ा और 10 फुट गहरा गड्ढा बन गया। सड़क के बीच बने इस गड्ढे से राहगीरों और वाहन चालकों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। मौके पर पहुंचे सपा प्रदेश महासचिव नितिन कोहली सीढ़ी लगाकर गड्ढे में उतरे और सांकेतिक विरोध जताते हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों की लागत से बनी यह सड़क महज चार महीने में ही धंस गई और एक महीने के भीतर दूसरा बड़ा गड्ढा सामने आया है। लोगो ने नगर निगम, जलकल विभाग और निजी कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथ ही सड़क की तत्काल मरम्मत और पूरे निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। संवाददाता: अमन सिंह






