आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक प्रेरणादायक पहल की गई। इस दौरान कक्षा 10वीं की छात्रा रिजा समीर ने सहायक पुलिस आयुक्त सदर अमीषा की उपस्थिति में एक दिन के लिए ACP सदर की भूमिका निभाई।इस दौरान छात्रा ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की दैनिक कार्यप्रणाली और अभिलेखों का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था को करीब से समझा।इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई यह पहल महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।






