आगरा थाना कमला नगर के शालीमार एंक्लेव स्थित शांति प्लाजा में ई-स्कूटी की दुकान में लगी भीषण आग
आग लगते ही इलाके में मची अफरा-तफरी
दुकान के ऊपर बने फ्लैट में रह रहे परिवारों को तुरंत निकाला बाहर
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और निर्माण भी मानकों के विपरीत किया गया है।
सूचना पर पहुंचे फायर कर्मी रामकेश गुर्जर और टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
संवाददाता: राम माहौर




