फतेहाबाद में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को कस्बे में क्षेत्रवासियों, गोभक्तों और संत समाज के लोगों ने एसडीएम स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए एसडीएम के माध्यम से भेजा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था, मानव स्वास्थ्य, विषमुक्त कृषि और पर्यावरण संतुलन में गौवंश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन संरक्षण के अभाव में इसकी स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अभियान से जुड़े लोगों ने सरकार से गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
साथ ही उन्होंने ज्ञापन को उच्च स्तर तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया। इस दौरान आशीष आर्य, सुशील शर्मा, शेर सिंह, बन्दन दास, शांति स्वरूप, पागल बाबा, सोनू सेंगर सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे।
संवाददाता: कासिम मलिक




