यामानाशी के गवर्नर संग 240 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने किया ताजमहल का दीदार ब्रज की संस्कृति से हुआ भव्य स्वागत

आगरा, 20 अगस्त 2026। जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी और उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा के नेतृत्व में 240 सदस्यीय उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने..

आगरा, 20 अगस्त 2026। जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी और उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा के नेतृत्व में 240 सदस्यीय उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को आगरा पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया।प्रतिनिधिमंडल के फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की अगवानी की। इस दौरान महानिदेशक पर्यटन डॉ. वेदपति मिश्र, जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार और अपर आयुक्त राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने जापानी प्रतिनिधिमंडल का पुष्पगुच्छ, रोली-तिलक और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।होटल जेपी पैलेस में दोपहर के भोजन के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी और उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की।इसके बाद जापानी प्रतिनिधिमंडल ताजमहल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए मार्ग में ब्रज के पारंपरिक मयूर नृत्य सहित विभिन्न लोकनृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जापानी मेहमानों का मन मोह लिया।यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने सपत्नीक ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल की भव्यता और स्थापत्य कला को देखकर वह अभिभूत नजर आए। प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल परिसर में स्मारक की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विशेषताओं का अवलोकन किया।यह दौरा उत्तर प्रदेश और जापान के बीच औद्योगिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं तकनीकी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जापानी प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा, तकनीकी सहयोग और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।यह प्रतिनिधिमंडल ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट’ और बिजनेस कॉन्क्लेव के सिलसिले में भारत आया है। इस दौरे से उत्तर प्रदेश में जापानी उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए निवेश की नई संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।ताजमहल के अवलोकन के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी को ताजमहल का स्मृति-चिह्न भेंट किया। इसके बाद उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल लखनऊ के लिए रवाना हो गया। संवाददाता: अमन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports