आगरा 16 अगस्त 2026 को पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन्स स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में हरियाली तीज पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मोनी शांडिल्य, अध्यक्षा वामा सारथी, पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।हरियाली तीज के अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ झूला झूलना, मेहंदी, गीत-संगीत, मिस तीज प्रतियोगिता तथा पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में महिला पुलिसकर्मियों, पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सावन के पारंपरिक रंगों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। अध्यक्षा वामा सारथी श्रीमती मोनी शांडिल्य द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों को उपहार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की सदस्या श्रीमती हर्षिता, श्रीमती सामिया अहमद, श्रीमती ज्योति चौधरी, श्रीमती नेहाश्री, श्रीमती अनीता, प्रभारी निरीक्षक वामा सारथी फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन श्रीमती हेमलता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
संवाददाता: राकेश शर्मा








