आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में पावन श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर कमिश्नरेट आगरा के प्रमुख शिवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन-जलाभिषेक के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की गई।मंदिर परिसरों, मेला क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त, हरीपर्वत द्वारा श्री कैलाश महादेव मंदिर परिसर एवं मेला मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस बल पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटा है। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन-पूजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था के बीच श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से भी व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।श्रावण सोमवार के दौरान आगरा पुलिस की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। संवाददाता: अमन सिंह








