फिरोजाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। कोटला रोड, रसना गार्डन के पास एनएच-2 स्थित Fit & Move Physiotherapy & Rehabilitation Centre का भव्य उद्घाटन किया गया।सेंटर का शुभारंभ एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।Fit & Move Physiotherapy & Rehabilitation Centre में फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां न्यूरो, ऑर्थोपेडिक, स्पोर्ट्स इंजरी, पोस्ट-ऑपरेटिव रिहैबिलिटेशन, सर्वाइकल और कमर दर्द सहित विभिन्न समस्याओं के लिए विशेषज्ञ उपचार की सुविधा मिलेगी।सेंटर का संचालन डॉ. फुरकान अकील और डॉ. शायस्ता खान द्वारा किया जाएगा।उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों ने सेंटर की आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे फिरोजाबाद के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।






