आगरा में सावन के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

आगरा। सावन मास के प्रथम सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर आगरा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने एडीएम..

आगरा। सावन मास के प्रथम सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर आगरा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान के साथ शहर के प्रमुख शिव मंदिरों और यमुना घाटों का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने सबसे पहले कैलाश महादेव मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर और यमुना घाट पर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद बल्केश्वर महादेव मंदिर और राजेश्वर महादेव मंदिर का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरीकेडिंग, रैंप, पेयजल, मेडिकल कैंप, सफाई व्यवस्था और डस्टबिन की व्यवस्था समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मंदिरों और यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई के साथ सड़कों के गड्ढे भरने और आवश्यक मरम्मत के भी निर्देश दिए गए।यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पीएसी, जल पुलिस और निजी गोताखोरों की तैनाती, बैरीकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।वहीं, एडीएम सिटी ने मंदिरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, कांवड़ियों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग बैरीकेडिंग, यातायात व्यवस्था और जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन लागू करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सावन के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए पुलिस, यातायात पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं पूरी करें।निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर विक्रम राघव, एसीपी अमीषा वर्मा, श्वेता वर्मा सहित नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports