आगरा जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में तहसील सदर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, रिकॉर्ड्स के रखरखाव और वेयरहाउस की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों, अलार्म सिस्टम सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति और संचालन की जांच की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा उपकरण हमेशा क्रियाशील रहें और सुरक्षा मानकों का नियमित रूप से परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी नगर श्री यमुनाधर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरसिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।





