आगरा के धंधुपुरा स्थित ओम कॉलोनी में ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन द्वारा किए गए जनसेवा कार्य के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलोनी के 10 परिवार लंबे समय से बिजली मीटर लगवाने की समस्या से जूझ रहे थे। कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद समाधान नहीं निकल पाया।इसके बाद कॉलोनीवासियों ने ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन से मदद की अपील की। संगठन ने सामूहिक प्रयास करते हुए बिजली विभाग से समन्वय स्थापित किया और सभी 10 परिवारों के घरों में बिजली मीटर लगवाने में सफलता हासिल की।इस कार्य से खुश होकर ओम कॉलोनी के लोगों ने संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कराया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबे के पुत्र रविकांत दुबे, संगठन के संस्थापक चेतन अरोड़ा, अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल, बृजमोहन अरोड़ा, रामकुमार प्रजापति, शिवनाथ जादौन, महेश राजपूत, अमन राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन आगे भी इसी तरह जनहित के कार्य करता रहेगा और समाज की समस्याओं के समाधान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।








