आगरा में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है।विभाग को कुल 19,363 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, जिसे निर्धारित समय के भीतर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही लगाए गए पौधों की लगभग 80 प्रतिशत जियो-ट्रैकिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।इसी अभियान के अंतर्गत 12 जुलाई 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा ने विकासखंड खंदौली में छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।वृक्षारोपण अभियान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया गया। इस अभियान में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।बेसिक शिक्षा विभाग का यह प्रयास न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का भी सराहनीय प्रयास है।





