मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की बैठक में सांसद राजकुमार चाहर ने फतेहपुर सीकरी से बाह तक विकास कार्यों की रखी मांगें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की बैठक में सांसद राजकुमार चाहर ने फतेहपुर सीकरी से बाह तक विकास कार्यों की रखी मांगें आगरा रविवार को मुख्यमंत्री..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की बैठक में सांसद राजकुमार चाहर ने फतेहपुर सीकरी से बाह तक विकास कार्यों की रखी मांगें आगरा रविवार को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आगरा मंडलायुक्त सभागर में आयोजित लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने अपने संसदीय क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं और विकास कार्यों को रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। सांसद चाहर ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए सड़क, पुल और बाईपास निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जानी चाहिए।बैठक में सांसद राजकुमार चाहर ने फतेहपुर सीकरी नगर और अछनेरा नगर के लिए बाईपास निर्माण की मांग रखते हुए कहा कि इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।सांसद चाहर ने जैंगारा-बसैया बोवला खारी नदी पर सेतु निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हाल ही में नदी में डूबने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। ऐसे में क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और आवागमन की सुविधा के लिए पुल निर्माण अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने बाह विधानसभा क्षेत्र में नव निर्मित बटेश्वर रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन बनने के बावजूद बेहतर सड़क संपर्क न होने से जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।युवाओं के हितों की बात रखते हुए सांसद चाहर ने उगनपुरा में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम तक सड़क निर्माण की भी मांग रखी, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि बाह विधानसभा के दर्जनों गांव आज भी सड़क संपर्क से वंचित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि ऐसे सभी गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों से जोड़ा जाए, जिससे ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।इसके अलावा सांसद चाहर ने आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मेहरा-नाहरगंज पुल निर्माण और ग्वालियर रोड पर नाले के निर्माण का मुद्दा भी उठाया।बैठक में फतेहाबाद और खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों पर संबंधित विधायकों द्वारा रखे गए प्रस्तावों का भी सांसद राजकुमार चाहर ने समर्थन करते हुए अपनी सहमति प्रदान की। सांसद राजकुमार चाहर द्वारा क्षेत्र के विकास से जुड़े सभी मुद्दों को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports