अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास,योग से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का दिया संदेश

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास,योग से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का दिया संदेश मेरा युवा भारत द्वारा योग दिवस..

प्रेस विज्ञप्ति

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास,योग से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का दिया संदेश

मेरा युवा भारत द्वारा योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आगरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को मेरा युवा भारत, आगरा के तत्वावधान में तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में यूथ होस्टल, आगरा परिसर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में आगरा जनपद के 15 विकास खंडों से आए युवाओं के साथ-साथ विभिन्न युवा मंडलों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। कुल मिलाकर लगभग 150 से अधिक युवाओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर अर्हम ध्यान योग संस्थान द्वारा योग एवं ध्यान का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया गया तथा यह बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, स्वस्थ एवं सकारात्मक बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल ने कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे हर घर की दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि सकारात्मक सोच का भी विकास होता है, जो एक उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
अर्हम ध्यान योग संस्थान से श्री अमित जैन ने ध्यान एवं योग के वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित ध्यान और योग से तनाव, चिंता तथा नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है। वहीं श्री एस. के. जैन ने योग को जीवन में संतुलन, अनुशासन और आत्मविकास का सशक्त माध्यम बताया।
इसके अतिरिक्त आर्ट ऑफ लिविंग से प्रेरणा जी ने उपस्थित युवाओं को विभिन्न योगासन कराए तथा उनके सही अभ्यास की विधि विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि नियमित योगासन से शरीर लचीला रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। ममता जी ने भी योग को दैनिक जीवन में अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने पर अपने विचार साझा किए।
इस संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत, आगरा के स्वयंसेवक अंकित, अमन, अर्शिया, मुस्कान सहित अन्य स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, अनुशासन तथा प्रतिभागियों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports