19 व 29 जून को आगरा में, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वावधान में भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स-2026 में होने वाले पहले ब्रिक्स एसएसएमई फोरम और तीसरे ब्रिक्स एमएसएमई-कार्य समूह की बैठक का होगा आयोजन भारत सरकार का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता -2026 के तहत 19 जून 2026 को ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, में होगा भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी और लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों को करेंगी संबोधित आगरा.15.06.2026.कार्यक्रम का शुभारंभ ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, में सुबह 10:15 बजे से प्रदर्शनी का उद्घाटन और श्री भरत खेरा, सचिव, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार का संबोधन से होगा। 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तीसरी लघु एवं मध्यम उद्यम कार्य समूह बैठक (ब्रिक्स सदस्य देशों के लिए क्लोज डोर बैठक) एवं “एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण वैश्विक मार्गों के लिए सतत जड़ें शीर्षक पर सतत विकास उन्मुख लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास पर राउंड टेबल सेशन का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में समानांतर लघु एवं मध्यम उद्यम कार्य समूह की प्राथमिकताओं पर ब्रिक्स सदस्यों के निजी क्षेत्र के हितधारकों द्वारा विचार-विमर्श होगा। ब्रिक्स एमएसएमई फोरम का उद्घाटन-2:30 बजे से 7:00 बजे तक कार्यक्रम में 2:30 अपराह्न – 2:45 तक प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ समूह फोटो,2:45 से 2:55 तक डॉ. रजनीश, अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार भाषण और संदर्भ निर्धारण तीन ब्रिक्स एसएमई कार्य समूह बैठकों के परिणामों पर प्रस्तुति दी जाएगी,2:55 से 3:05 बजे तक भारत के एमएसएमई की सफलता की कहानियों का प्रदर्शन किया जाएगा तत्पश्चात 3:05 से 3:15 बजे तक श्री भरत खेरा, सचिव, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मुख्य वक्तव्य होगा।3:15 से 3:30 बजे तक एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों का अभिनंदन किया जाएगा तत्पश्चात लघु एवं मध्यम उद्यम कार्य समूह की प्राथमिकताओं पर निजी क्षेत्र के हितधारकों की बैठक के दौरान हुई चर्चा पर प्रस्तुति दी जाएगी अपराह्न 15:40 से 17:20 बजे तक ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के सरकारी प्रतिनिधि लघु एवं मध्यम उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में सर्वोत्तम प्रथाओं/केस स्टडी साझा करेंगे,17:20 बजे से- 17:30 तक उत्तर प्रदेश सरकार में, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री भूपेंद्र चौधरी का संबोधन होगा,17:30 बजे से- 17:40 तक भारत सरकार में लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री माननीय सुश्री शोभा करंदलाजे का संबोधन एवं 17:40 बजे से 17:50 तक भारत सरकार में लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री जीतन राम मांझी का संबोधन होगा।धन्यवाद ज्ञापन भारत सरकार के लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की संयुक्त सचिव “सुश्री मसी एपाओं द्वारा दिया जाएगा तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।





