आगरा मेट्रो सेहत और सुगम यात्रा का अनूठा मेल मेट्रो मैहम- लास्ट मैन स्टैंडिंग गेम ने प्रतिभागियों में किया उत्साह का संचार

आगरा मेट्रो सेहत और सुगम यात्रा का अनूठा मेल मेट्रो मैहम- लास्ट मैन स्टैंडिंग गेम ने प्रतिभागियों में किया उत्साह का संचार स्टेशनों पर जोश..

आगरा मेट्रो सेहत और सुगम यात्रा का अनूठा मेल मेट्रो मैहम- लास्ट मैन स्टैंडिंग गेम ने प्रतिभागियों में किया उत्साह का संचार स्टेशनों पर जोश से भरे प्रतिभागियों ने फिटनेस खेलों से दिया स्वस्थ रहने का संदेश आगरा। आगरा मेट्रो के मनकामेश्वर स्टेशन पर संगीतमय सुबह हुई , जब दिलचस्प खेलों के संग जुम्बा एक्सरसाइज़ कर प्रतिभागियों ने स्वस्थ और जिंदादिल रहने का संदेश दिया ।हेक्स एथलेटिक ग्रुप एवं यूपीएमआरसी की ओर से आयोजित ये सेशन बेहद रोमांचक था । प्रतिभागी मनकामेश्वर स्टेशन पर आकर एकत्रित हुए , एवं खेल जैसे जैसे आगे बढ़ते गए आगे के स्टेशनों पर एक एक कर खिलाड़ी कम होते गए (एलिमिनेशन द्वारा) । अंत में , यानी ताज ईस्ट गेट स्टेशन पर सारी चुनौतियों को पार कर एवं सारे चरण जीत कर जय यादव एवं अजय प्रताप सिंह को विजेता घोषित किया गया । इस उपलक्ष पर हेक्स ग्रुप की ओर से मंथन मखीजा, प्रिंस गुप्ता एवं यूपीएमआरसी के अधिकारी गण मौजूद रहे । कुछ ऐसे हुआ खेलों का आयोजन प्रतिभागियों ने मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन पर एकत्रित होकर फ्लैग गेम खेला, जिसमे चपलता से अपने फ्लैग को बचाना एवं दूसरे के फ्लैग को गिराना शामिल था। इस राउंड में जो विजेता हुए, वे प्रतिभागी अगले स्टेशन पर अगले चरण के गेम्स खेलने के लिए आगे गए।इसके उपरांत आगे के स्टेशनों पर फ्रीज़ गेम एवं बलून गेम का आयोजन किया गया, जिसमे प्रतिभागियों ने शारीरिक फुर्ती एवं कुशलता का परिचय दिया । अंत में , फाइनल राउंड में पहुंचे खिलाड़ियों को कठिन एक्सरसाइज सही तरह से करके सहनशक्ति एवं ताकत का परिचय देना था । जिसको जीत कर जय यादव एवं अजय प्रताप सिंह विजेता बने।डिकैल्थोन की ओर से प्रतिभागियों को गुडीज वितरित की गईं । अंत में सारे प्रतिभागियों ने पुनः मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन पर एकत्रित हो, जुंबा सेशन कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।आगरा मेट्रो का लक्ष्य शहर में विश्व स्तरीय यातायात के साथ पैसेंजर इंगेजमेंट प्रोग्राम्स को भी महत्व देना रहा है , एवं समय समय पर यात्रियों एवं आगरा वासियों के लिए इवेंट्स, प्रदर्शनी एवं विभिन्न तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed