फतेहपुर सीकरी में राजस्व वृद्धि और व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने हेतु राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, जीएसटी पंजीकरण व ई-इन्वॉइसिंग पर दिया गया विशेष बल जीएसटी 2.0 सुधारों पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं का हुआ समाधान व्यापारियों के साथ किया गया सीधा संवाद,जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल और ई-इन्वॉइसिंग पर दी गई विस्तृत जानकारी आगरा 04/06/2026 प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, पंजीयन बेस एवं राजस्व वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर जी०एस०टी० 2.0 सुधारों के प्रति जागरूकता हेतु उद्यमियों, करदाताओं एवं अन्य स्टेक होलडर्स के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” रिद्धी सिद्धी रिसोर्ट, फतेहपुर सीकरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जी०एस०टी० रिटर्न फाईलिंग किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई, व्यापारियों द्वारा अपना मोबाईल नम्बर जी०एस०टी० पोर्टल पर अपडेट किये जाने, ई०वे बिल के संबंध में नीवनतम Advisory से व्यापारियों को अवगत कराया गया तथा ई इन्वाइसिंग के संबंध में भी जानकारी दी गयी एवं अधिक से अधिक पंजीयन किए जाने हेतु व्यापार संगठनों के उपस्थित प्रतिनिधियों के माध्यम से अपील की गयी साथ ही जी०एस०टी० पंजीयन के नये प्रावधान-14 (ए) के संबंध में भी जानकारी दी गयी, इसके अतिरिक्त जी०एस०टी० 2.0 से हुये कर संरचना में परिवर्तन के संबंध में अवगत कराया गया तथा व्यापारियों की समस्या सुनते हुये उनका समाधान कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चैयरमेन नगरपालिका फतेहपुर सीकरी श्रीमती शबनम, विशिष्ट मुख्य अतिथि श्री हनी गोयल, पार्षद फतेहपुर सीकरी, श्री अजीत कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक), राज्य कर, आगरा संभाग-ए, आगरा, श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, उपायुक्त, राज्य कर, खण्ड-03, आगरा, उपायुक्त राज्य कर खण्ड-02, आगरा श्री विजय बहादुर एवं श्री अभिषेक मिश्रा, सहायक आयुक्त, राज्य कर, खण्ड-03, आगरा, टैक्स बार एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष श्री पी०पी० लोधी, अधिवक्ता श्री नारायन गर्ग, सी०ए० श्री अंकित मित्तल, व्यापार मण्डल एवं मीडिया बन्धु उपस्थित रहे ।
Editor in chief: Ram mahor
i





