ताजगंज में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

आगरा। मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर ताजगंज स्थित गंगा मंदिर के निकट उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि..


आगरा। मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर ताजगंज स्थित गंगा मंदिर के निकट उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत का इतिहास महान वीरांगनाओं के त्याग, साहस और समर्पण से भरा हुआ है। देश की अनेक महान नारियों ने धर्म, संस्कृति, समाज और राष्ट्र के सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया, लेकिन कभी भी अपने कर्तव्यों और धर्म के मार्ग से पीछे नहीं हटीं।
कार्यक्रम में रवि माहौर एडवोकेट ने कहा कि मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को नवजीवन प्रदान करने वाली महान शासिका थीं। लोककल्याण, सुशासन और जनसेवा की अप्रतिम प्रतीक अहिल्याबाई होल्कर ने अपने न्यायपूर्ण, संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व से आदर्श शासन की स्थापना की। उनका जीवन आज भी राष्ट्र निर्माण और लोकसेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि मातेश्वरी अहिल्याबाई का त्याग, सेवा, करुणा और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण हमें सदैव जनहित, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में रवि माहौर एडवोकेट, हरि बाबू बघेल, रवि बघेल, पप्पू राठौर, रामअवतार बघेल, संजय बघेल, अशोक बघेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Editer in chief: Ram mahor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports