अखिल भारतीय कोली समाज के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश चन्द कोली का आगरा कोरी समाज ने भव्य स्वागत किया। आगरा के कबीर कुटी आश्रम पर केशवदेव माहौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नरेश चन्द कोली ने कहाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुजरात के कैबिनेट मंत्री श्री कुंवरजीभाई बाबलिया ने मुझे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी लगन व निष्ठा से निभाया जायेगा। श्री कोली ने कहाकि कोरी समाज के हक अधिकारों के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे तथा संगठन की मजबूती के लिए वे सभी प्रदेशों का दौरा करेंगे। आगरा के कोरी समाज ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नरेश चन्द कोली का साफा व पगङी पहनाकर तथा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व श्री कोली ने बीराँगना झलकारीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं कबीर आश्रम में सदगुरु कबीर साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वागत समारोह का संचालन जी के शाक्य ने किया। आभार सुरेश चन्द माहौर ने व्यक्त किया। स्वागत समारोह में सर्वश्री केशवदेव माहौर, जी के शाक्य, सुरेश चन्द माहौर, डा. अरुनदीप शाक्य, मनोज माहौर, अभिषेक कोटिया, प्रताप माहौर, चन्द्रप्रकाश चन्द्रा, दिनेश शाक्य, गोपालदास जाटौलिया, भूरेन्द्र माहौर, अखिलेश माहौर, अमरसिंह माहौर, पूरनसिंह माहौर, प्यारेलाल सूर्यवंशी, डा. प्रमेन्द्र माहौर आदि उपस्थित रहे
Editer in chief: Ram mahor





