आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, भगवान टॉकीज चौराहे पर देर रात एक महिला सब्जी खरीदने गई थी। इसी दौरान दो बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए उसकी चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही थाना न्यू आगरा पुलिस हरकत में आई और तत्परता दिखाते हुए मामले का सफल खुलासा कर दिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और अन्य जनपदों में भी छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों की जांच में जुटी हुई है।




