मुख्य विकास अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन, वर्मी कम्पोस्ट और नैनो यूरिया पर..

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन, वर्मी कम्पोस्ट और नैनो यूरिया पर किसानों को दी गई जानकारी। किसान दिवस में प्राप्त कुल 16 शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान, खेती में उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव आगरा.20.05.2026/आज मुख्य विकास अधिकारी, श्रीमती प्रतिभा सिंह जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
किसान दिवस में जनपद के किसानों की समस्याओं का जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया, जिसमें सहकारिता विभाग की 04, उप कृषि निदेशक की 03, सिंचाई विभाग की 02, उप जिलाधिकारी, टूडला, फिरोजाबाद की 01, उप जिलाधिकारी सदर आगरा की 01, वन विभाग की 01, विद्युत विभाग की 01, जिला अग्रणी बैंक आगरा की 01, जिला कृषि अधिकारी की 01, जिला कृषि रक्षा अधिकारी की 01, कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई। मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने किसान दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों पर कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी श्री विनोद कुमार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध में उपस्थित कृषकों को विस्तार से जानकारी दी गई। डा० राजेन्द्र सिंह, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, विचपुरी ने वर्मी कम्पोस्ट के सम्बन्ध में अवगत कराया एवं मिट्टी की जॉच, मूँग व ढैचा की खेती के बारे में जानकारी दी, जिससे कृषकों की खेती के उत्पादन में वृद्धि हो सके। डा० प्रहलाद सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको ने नैनो टेक्नोलोजी से निर्मित यूरिया एवं डी०ए०पी० के प्रयोग के बारे में किसानों को अवगत कराया। श्री मृणाल अग्रवाल, दिव्यभूमि एग्रीक्रॉप प्रोड्यूसर कंपनी लि० ने एफ०पी०ओ० से होने वाले लाभों के वारे में कृषकों को जानकारी दी।किसान दिवस में उप कृषि निदेशक, आगरा श्री मुकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी श्री विनोद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, (प्रतिनिधि) आगरा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, (प्रतिनिधि) आगरा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, आगरा, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण विद्युत, आगरा, अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड, (प्रतिनिधि) आगरा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई नहर, आगरा, सहायक निदेशक, मत्स्य (प्रतिनिधि) आगरा, सहायक अभियन्ता (लघु सिंचाई) आगरा, इफको प्रबन्धक श्री प्रहलाद सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, (प्रतिनिधि) आगरा, जिला खाद विपणन अधिकारी, आगरा आदि जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ ही किसान नेता श्री मोहन सिंह चाहर, एवं श्याम सिंह चाहर, लक्ष्मी नरायण बघेल, श्री सोमवीर यादव, प्रेम सिंह, लाखन सिंह सहित लगभग 70 किसान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed