आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 स्थित श्रीरामलीला पार्क में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में गुरुवार शाम श्रीराम वनगमन, केवट संवाद और दशरथ मरण प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।श्रीराम वनगमन के प्रसंग में भगवान श्रीराम ने त्याग, मर्यादा और माता-पिता के वचनों के सम्मान का संदेश दिया। वहीं, केवट संवाद के मंचन में प्रभु श्रीराम के प्रति केवट की अनन्य भक्ति, प्रेम और समर्पण को दर्शाया गया। केवट की निश्छल श्रद्धा देखकर दर्शक भावुक हो उठे।इसके बाद पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने के मार्मिक प्रसंग का मंचन किया गया। इस दृश्य ने रामलीला परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते नजर आए।श्रीरामलीला महोत्सव के संस्थापक बालकिशन गुप्ता, प्रदीप शर्मा, कृष्णवीर सिंह सिकरवार एवं अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद पाठक सहित डॉ. नौनीहाल कुशवाह, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, पप्पू गहलोत, राकेश चौहान, हरिविलास यादव, ओमप्रकाश कुशवाह, वीरेंद्र चौधरी, शेर सिंह कुशवाह एवं देवेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।आज के कार्यक्रम में भव्य भरत मिलाप एवं सूपनखा नासिका भंग प्रसंग का मंचन किया जाएगा।
संवाददाता: राम माहौर






