आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान 30 अक्टूबर 2026 को आगरा के नवीन सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। जनसुनवाई का आयोजन सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाना और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है।जनसुनवाई के दौरान महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज, कौशल विकास, परिवहन तथा मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण विभागों द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।इसके साथ ही जनपद में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की भी समीक्षा होगी। इस दौरान पुलिस आयुक्त अथवा उनके द्वारा नामित वरिष्ठ अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष और संबंधित थानों के क्षेत्राधिकारी मौजूद रहेंगे।जनसुनवाई में संबंधित विभागों के अधिकारी आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित रहेंगे। साथ ही महिलाओं से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों पर सुनवाई कर उनके निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की ओर से पीड़ित महिलाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला जनसुनवाई का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को आयोग की अध्यक्ष के समक्ष रखें।





