आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 स्थित श्रीरामलीला पार्क में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में बुधवार शाम श्रीराम विवाह और कैकेयी-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया, वहीं कैकेयी-मंथरा संवाद ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया।श्रीराम-सीता विवाह के मंचन ने बांधा समांश्रीराम विवाह प्रसंग के दौरान प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह की दिव्यता, मर्यादा और उल्लास का सुंदर चित्रण किया गया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति से रामलीला परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ प्रसंग का आनंद लिया।कैकेयी-मंथरा संवाद ने दिखाई मोह की परिणतिकैकेयी-मंथरा संवाद के मंचन में मंथरा द्वारा कैकेयी को उकसाने और उनके मन में राजमोह उत्पन्न करने के प्रसंग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस प्रसंग ने रामायण की कथा में श्रीराम के वनवास की भूमिका को दर्शाया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने यह संदेश दिया कि गलत सलाह और मोह के कारण लिए गए निर्णय जीवन की दिशा बदल सकते हैं।श्रीराम के आदर्शों का संदेश दे रहा रामलीला महोत्सवरामलीला महोत्सव के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यपालन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। रामायण के विभिन्न प्रसंगों के जरिए श्रद्धालुओं को पारिवारिक संबंधों, धर्म और आदर्श जीवन मूल्यों की प्रेरणा मिल रही है।पदाधिकारियों और रामभक्तों की रही उपस्थितिकार्यक्रम में श्रीरामलीला महोत्सव के संस्थापक बालकिशन गुप्ता, प्रदीप शर्मा, कृष्णवीर सिंह सिकरवार एवं अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद पाठक सहित डॉ. नौनीहाल कुशवाह, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, पप्पू गहलोत, राकेश चौहान, हरिविलास यादव, ओमप्रकाश कुशवाह, वीरेंद्र चौधरी, शेर सिंह कुशवाह और देवेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।श्री बाल हनुमान आदर्श रामलीला मंडल के संचालक पं. दिनेश चंद्र शास्त्री महाराज के निर्देशन में मंडली के कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों का सजीव मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति की दर्शकों ने सराहना की।आज होगा श्रीराम वनगमन का मंचनरामलीला महोत्सव में गुरुवार को श्रीराम वनगमन, केवट संवाद और राजा दशरथ के निधन के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जाएगा।
संवाददाता: राम माहौर





