आगरा। सरलाबाग, दयालबाग स्थित दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर जी महाराज का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूज्य गुरुदेव के आगमन पर पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ उनकी अगवानी की।मंगल प्रवेश के बाद मंदिर प्रांगण में सामूहिक जिनेंद्र अभिषेक किया गया। इसके बाद आचार्य श्री के पावन सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ शांतिधारा अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर परम संरक्षक श्री दयालचंद जैन, विनोद जैन एवं नीतू जैन, प्रमोद जैन एवं मिनी जैन तथा श्रीमती पारसमणी पाटोदी को शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रमोद जैन एवं मिनी जैन ने नवगृह प्रवेश के उपलक्ष्य में इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।दोपहर में आचार्य श्री की आहार चर्या कराने का सौभाग्य सुबोध कुमार जैन एवं अर्चना जैन तथा सीए अपूर्व जैन एवं निधि जैन को प्राप्त हुआ। वहीं, पूज्य माताजी की आहार चर्या कराने का अवसर आचार्य महामंत्री श्री महेश चंद जैन तथा सरलाबाग निवासी श्री अमित जैन एवं रेखा जैन को मिला।संध्या के समय पूज्य माताजी के पावन सानिध्य में भव्य दीपमालिका, संगीतमय गुरुभक्ति, महाआरती और वैयावृत्ति के धार्मिक आयोजन हुए। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।29 अक्टूबर को होगा 108 कलशों से महामस्तकाभिषेकआयोजन समिति के अनुसार, 29 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे से पूज्य आचार्य श्री एवं माताजी के सानिध्य में मूलनायक भगवान महावीर स्वामी का 108 पावन कलशों से भव्य महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।मंदिर समिति के अध्यक्ष राहुलेन्द्र जैन, महामंत्री महेश चंद्र जैन, कोषाध्यक्ष मनीष जैन (एडवोकेट) एवं उपाध्यक्ष पवन जैन ने सकल जैन समाज और धर्मप्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
संवाददाता: अमन सिंह






