आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत जिले के तीन मतदेय स्थलों पर सोमवार, 26 अक्टूबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने 23 अक्टूबर को हुए मतदान को शून्य घोषित करते हुए इन बूथों पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि पुनर्मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा।पुनर्मतदान के लिए निर्धारित तीन मतदेय स्थलों में तहसील परिसर खेरागढ़ के कक्ष संख्या-1 में बूथ संख्या-20, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सैंया के कक्ष संख्या-1 में बूथ संख्या-21 और क्षेत्र पंचायत कार्यालय फतेहाबाद के कक्ष संख्या-1 में बूथ संख्या-26 शामिल हैं।पंजीकृत मतदाताओं को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाशजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन तीनों मतदेय स्थलों की निर्वाचक नामावली में पंजीकृत मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 26 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश शासन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में की गई है।मतदान केंद्रों के भवन रहेंगे अधिग्रहितपुनर्मतदान को देखते हुए संबंधित तीनों मतदेय स्थलों के भवनों को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक अधिग्रहित किया गया है। इस दौरान संबंधित कार्यालयों और विद्यालयों का संचालन नहीं होगा। जिला प्रशासन ने आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।





